NCERT Class 9 Hindi Do Bailon Ki Katha Question Answer

In this section of class 9 hindi solution, we providing solution of first chapter Do Bailon Ki Katha ( दो बैलों की कथा) Question Answer.

प्रश्न 1. कांजीहौस में कैद पशुओं की हाजिरी क्यों ली जाती होगी ?

उत्तर: पशुओं की हाजिरी इसलिए ली जाती थी कि कोई भी जानवर भाग कर न जाने पाए।

प्रश्न 2. छोटी बच्ची को बैलों के प्रति प्रेम क्यों उमड आया ?

उत्तर: छोटी बच्ची की मां नहीं थी उसकी सौतेली मां उसे बहुत परेशान करती थी इसलिए छोटी बच्ची को बैलों के प्रति प्रेम क्यों उमड आया ।

प्रश्न 3. कहानी में बैलों के माध्यम से कौन-कौन से नीति विषयक मूल्य उभर कर आए हैं ?

उत्तर: आपस में एकता और दूसरों के प्रति प्रेम भाव

प्रश्न 4. प्रस्तुत कहानी में प्रेमचंद्र ने गधे की किन स्वभावगत विशेषताओं के आधार पर उसके प्रति रूढ अर्थ ‘मूर्ख’ का प्रयोग न करके किस नए अर्थ की ओर संकेत किया है ?

उत्तर: प्रस्तुत कहानी में गधे को मूर्ख ना कह कर उसको बछड़े का दादा कहा गया है

प्रश्न 5. किन घटनाओं से पता चलता है कि हीरा और मोती में गहरी दोस्ती थी ?

उत्तर: यह दोनों एक दूसरे को कभी अकेला नहीं छोड़ते थे और इन दोनों के अंदर कभी भी स्वार्थ की भावना नहीं थी।

प्रश्न 6.’लेकिन औरत जात पर सींग चलाना मना है यह भूल जाते हो !’ हीरा के इस कथन के माध्यम से स्त्री के प्रति प्रेमचंद के दृष्टिकोण को स्पष्ट कीजिए ?

उत्तर: हीरा के इस कथन के माध्यम से लेखक ने यह समझाया है कि पुरुष स्त्री पर हाथ नहीं उठा सकता ।

प्रश्न 7. किसान जीवन वाले समाज में पशु और मनुष्य के आपसी संबंधों को कहानी में किस तरह व्यक्त किया गया है ?

उत्तर: किसान जीवन वाले समाज में पशु और मनुष्य को आपस में एक दूसरे के मित्र की तरह व्यक्त किया गया है

प्रश्न 8. इतना तो होगा हो ही गया कि नौ दस प्राणियों की जान बच गई वे सब तो आशीर्वाद देंगे मोती के इस कथन के आलोक में उसकी विशेषताएं बताइए ?

उत्तर: मोती बहुत ही दयालु था। वह अपने लिए ना सोच कर सबकी जान बचाना चाहता था

प्रश्न 9. आशय स्पष्ट कीजिए-

(क) अवश्य ही उनमें कोई ऐसी गुप्त सत्य थी जिसमें जीवो में श्रेष्ठता का दावा करने वाला मनुष्य वंचित है।

उत्तर: इन दोनों में इतनी एकता थी कि ये दोनों हर काम को आसानी से कर सकते थे !

(ख) उस एक रोटी से उनकी भूख तो क्या शांत होती पर दोनों के हृदय को मानो भोजन मिल गया !

उत्तर: क्योंकि वह प्रेम से दिया गया था इसलिए !

प्रश्न 10: गया ने हीरा – मोती दोनों बार सूखा भूसा खाने के लिए दिया क्योंकि –

उत्तर: गया, बैलों पर अधिक खर्च नहीं करना चाहता था ।

Leave a Comment